October 27, 2026

शादीशुदा DSP दो बच्चों के पिता अजाक थाने में पदस्थ Dsp विनोद मिंज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

IMG_20250327_214622

DSP Rape Case : डीएसपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। 21 साल की युवती ने डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुर्ग जिले का ये मामला है, जहां अजाक थाने में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के अफसर के खिलाफ युवती ने पद्नाभपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी का नाम विनोद मिंज बताया जा रहा है,जो कि अजाक थाना के प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
आरोप है कि डीएसपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। युवती ने डीएसपी के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इसम मले में डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में युवती ने बताया है कि साल 2024 में उसकी मुलाकात डीएसपी के साथ हुई थी।
DSP से मुलाकात दोस्ती में बदल गयी, दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होने लगी। इस बीच डीएसपी ने युवती के साथ शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती को भी डीएसपी पसंद थे, इसलिए उसने हामी भर दी। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनना शुरू हो गया। कई बार डीएसपी ने अलग-अलग जगहों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच जब युवती ने शादी की बात कही, तो डीएसपी ने सीधे इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी विनोद पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। लेकिन वो युवती से यही कहता रहा कि वो कुंवारा है। युवती ने जब शादी के लिए दवाब बनाया, तो उसकी पिटाई कर दी गयी। युवती का आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज किया गया, मारपीट भी की गयी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है।

341 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts