September 14, 2026

लंबे समय से फरार चल रही गैंगस्टर पूजा तोमर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनाया साध्वी का भेस सहारनपुर से हुई गिरफ्तार

IMG_20260405_010134

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप कांड में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस ने गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूजा तोमर सह-आरोपी थी और मुख्य आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव के साथ इस मामले में नामजद थी। उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी के समय पूजा तोमर साध्वी के वेश में नजर आई, जिसे माना जा रहा है कि उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए यह तरीका अपनाया था।

पूजा तोमर लंबे समय से फरार थी और उसे 27 मार्च को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे उसी दिन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि, इसकी तस्वीरें 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद मामले पर चर्चा तेज हो गई।

209 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts