October 13, 2026

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता की बेटी नेपाल में लापता, पिता बोले- रक्षाबंधन पर घर आने की थी उम्मीद, लेकिन अब बात भी नहीं हो रही बेटी इंग्लैंड में है चर्म रोग की डॉ

file_000000009e908211b26e37d04069232d_copy_614x409

अंबिकापुर: CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ की त्रासदी ने अंबिकापुर के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करताराम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता नेपाल त्रासदी के बाद से लापता हैं। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद उनका करीब 80 लोगों का दल नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद से डॉ. मीना समेत दल के कई लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है और परिवार लगातार उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है।

भाजपा नेता की बेटी नेपाल में लापता
CG BJP Leader Daughter Missing in Nepal मिली जानकारी के अनुसार डॉ. मीना गुप्ता 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी करने के बाद अपने दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा पर पहुंची थीं। 26 अगस्त को दल के सदस्य इमिग्रेशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी और तीन मंजिला इमारत धराशायी हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से डॉ. मीना समेत करीब 80 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। नेपाल में संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण परिवार की बेचैनी और बढ़ गई है। डॉ. मीना के पिता और वरिष्ठ भाजपा नेता करताराम गुप्ता इस वक्त दिल्ली में हैं। बेटी ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन वे यात्रा पर नहीं गए रक्षाबंधन के मौके पर बेटी से दिल्ली में मुलाकात करने की उम्मीद थी। लेकिन उससे पहले ही नेपाल से आई इस खबर ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया।

इंग्लैंड में हैं डॉक्टर
बता दें कि डॉ. मीना की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। चिकित्सक बनने के बाद वे इंग्लैंड में रहकर चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। परिवार के मुताबिक, वे 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं और इसके बाद आध्यात्मिक गुरु के साथ करीब 80 लोगों के दल में काठमांडू रवाना हुई थीं। इधर, डॉ. मीना के लापता होने की जानकारी के बाद स्थानीय स्तर पर भी मदद के प्रयास शुरू हो गए हैं।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया मदद का आश्वासन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने करता राम गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिवार की सबसे बड़ी चिंता फिलहाल यही है कि किसी तरह डॉ. मीना से संपर्क हो जाए और उनकी सकुशल वापसी की खबर मिले। मीना के लापता होने के कारण उनके परिवार के लोग बेहद चिंतित है। उनकी बड़ी बहन का कहना है कि मानसरोवर यात्रा में उन्होंने वीडियो कॉल पर उन्हें मानसरोवर के दर्शन कराए थे।

12 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts