September 9, 2026

साजा विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ का रिवाल्वर और कारतूस चोरों ने पीएसओ के मकान से कर दिया चोरी ईश्वर साहू के पीएसओ ओम साहू को वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर के सेनानी (आईपीएस) पुष्कर शर्मा ने पीएसओ को घोर लापरवाही के चलते कर दिया निलंबित

IMG_20250627_184705

साजा विधायक के पीएसओ का रिवाल्वर व कारतूस चोरी

साजा। गत रात्रि ईश्वर साहू विधायक साजा के सुरक्षा में नियुक्त पीएसओ ओम साहू के शासकीय निवास में चोरी हो गई जहां पर विधायक के सुरक्षा हेतु आवंटित पिस्तौल 9 एमएम और 10 नग कारतूस भी चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी की घटना के समय में पीएसओ अपने घर पर नहीं थे पिस्तौल उनके घर पर रखा हुआ था। पुलिस ने चोरी के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उनसे हथियार और कारतूस बरामद कर लिया। इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर के सेनानी पुष्कर शर्मा (आईपीएस) ने आवंटित हथियार की सुरक्षा एवं रखरखाव कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए तत्काल ओम साहू को निलंबित कर दिया है।

292 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts