September 15, 2026

CG: BJP नेता गोलू कोसले ने नगर पालिका के सुपरवाइजर को जड़ा थप्पड़, नाराज कर्मियों ने थाने का किया घेराव, नेताजी के खिलाफ FIR दर्ज

IMG_20251206_133501

बेमेतरा 6 दिसंबर 2025। बेमेतरा जिले में नगर पालिका कर्मचारी को थप्पड़ मारना बीजेपी के नेता को भारी पड़ गया। इस घटना के बाद नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नाराज कर्मचारियों ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग पर अड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर भापजा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मारपीट का ये पूरा मामला बेमेतरा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि भाजपा नेता गोलू कोसले ने ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर कर्मचारी सनत सिन्हा को थप्पड़ मारा। नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी सनत कुमार सिन्हा ने इस पूरे घटना की रिपोर्ट कोतवाली दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह वह सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका परिसर में कोबिया निवासी गोलू कोशले पहुंचा था।
उसने ग्राम फरी में पानी टैंकर नहीं भिजवाने को लेकर गुस्सा दिखाने लगा। तब मौके पर मौजूद सुपरवाइजर ने टैंकर के संबंध में जानकारी नही होने का जवाब दिया गया। उसने बताया कि वह दूसरे फील्ड का काम देखता है। इसी बात पर गोलू कोशले ने सुपरवाइजर का कॉलर पकडक़र उसके साथ गाली गलौज कर थप्पड़ जड़ दिया। पानी टैंकर को लेकर हुई बहसबाजी के बीच थप्पड़ मारने की घटना के बाद विवाद बड़ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों ने बीजेपी नेता गोलू कोशले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मारपीट की इस घटना पर अपराध दर्ज करने के लिए बैठ गये। जिस पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कथित बीजेपी नेता के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

248 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts