September 14, 2026

माओवादी संगठन की सच्चाई फिर उजागर हुई । बड़े पद के लिए नही करते क्षेत्रिय नक्सलियों पर विश्वास:डॉ.फारूख अली

IMG_20250909_140026

सुकमा:नक्सली संगठन मे बसवाराजू के साथ कई बड़े छोटे केडर के नक्सलियों के मारे जाने के बाद,संगठन का नेतृत्व नए माओवादियों को सौंपा गया जिसमें मुख्यतः माओवादी संगठन की कमान तेलंगाना करीमनगर के दलित नेता तिरूपति उर्फ देवजी को सौंपी वहीं बस्तर के सचिव के रूप मे हिडमा को जिम्मेदारी दी गई है ।
नक्सली संगठन पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाते हुए समाज सेवी डॉ.फारूख अली ने कहा नक्सली संघठन की फिर एक बार असली चहरा सामने आया है,फारूख ने कहा सुरक्षित और बड़े पद मे बाहरी माओवादी को सौंपकर क्षेत्रिय माओवादियों को मरने के लिए छोड़ा है ।
फारूख ने कहा क्षेत्रिय माओवादियों को समझना होगा के उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है जबकि आज की स्तिथि मे मैदान मे रहकर सुरक्षा बलों से नही जीत पाएंगे तो फिर क्यों ऐसे लोगों के लिए अपने लोगों का खून बहाना,माओवादी संगठन के बाहरी नेता सिर्फ क्षेत्रिय नक्सलियों को बलि का बकरा बना रहे हैं ।
फारूख अली ने क्षेत्रिय माओवादियों से अपील करते हुए कहा बाहरी माओवादी नेताओं की मानसिकता समझें वो सिर्फ पैसे उगाही के लिए आपके हाथों आपके अपनों खून बहाते हैं,सरकार प्रशासन पुलिस आपके क्षेत्र मे विकास शांति और उन्नति लाने का काम कर रही है ।
माओवादियों से फारूख ने अपील किया के वो आंतक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा मे लौट आयें और आत्म समर्पण करें ।
फारूख अली ने कहा मै अपना मोबाइल नंबर साझा कर रहा हूँ आप मुझे संपर्क करके समर्पण कर सकते हैं मै वादा करता हूँ आपका जीवन बहतर बनाने और लड़ाई लड़ना पड़े मै लड़ूँगा,आप संविधान पर विश्वास करके आत्मसमर्पण करें ।

माओवादियों को मुख्यधारा से जुड़ने हर संभव मदद करूँगा ।
फ़ारुख़ अली
सुकमा
संपर्क:9424287654

354 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts