October 27, 2026

पामगढ़= हाई स्कूल के पास बाईक सवारों को बचाते बचाते आदर्श ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे पलट गई

IMG_20250318_164104

पामगढ़: शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस मंगलवार लोहर्षी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर पलटी बस में सवार 35 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

 

शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार, आदर्श बस सर्विस की यह बस लोहर्षी में रक्त मौली माता मंदिर के पास हाई स्कूल के सामने पहुंची थी, तभी सामने से आए बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में चीख-पुकार मच गई। घायलों को खरौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सात लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया।

 

बाकी यात्रियों का इलाज जारी है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी घायलों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

425 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts