September 15, 2026

बिलासपुर का मोटर साइकल चोर संतोष दांडेकर को रायपुर के आमानका पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20250713_171543

रायपुर विवरण – प्रार्थी खेमराज चक्रधारी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महादेव घाट रोड पास रहता है तथा मजदूरी करता है। प्रार्थी दिनांक 20.06.25 को शाम करीबन 07.20 बजे टाटीबंध चौक बिलासपुर नया बायपास रोड एम.आर.सी गोडाउन के पास अपने निजी काम से गया था जहां अपने दोपहिया वाहन सीजी/04/एम एक्स/4348 को रोड किनारे खडी कर नास्ता करने ठेला के पास चला गया था। प्रार्थी नास्ता करने के बाद अपनी दोपहिया वाहन हेतु खड़े किये हुए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि दोपहिया वाहन वहां नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करना पाया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ-साथ मुखबीर लगाकर भी प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी के दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा जिला बिलासपुर निवासी संतोष कुमार दांडेकर को पकड़कर, प्राप्त साक्ष्यों के आधार घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीेकार किया गया।

जिस पर आरोपी संतोष कुमार दांउेकर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एम एक्स/4348 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – संतोष कुमार दांडेकर पिता बैसाखू राम दांडेकर उम्र 41 साल निवासी ग्राम दौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासापुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि फूलचंद भगत, प्रआर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, विकास शर्मा, किसलय मिश्रा तथा थाना आमानाका से आर. दीपक पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

275 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts