September 8, 2026

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री, लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

IMG_20260214_191557

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री, लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के ग्राम बड़सेठी में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 159 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑप्स) रेंज सुकमा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को कंबल, साड़ी, लुंगी, गमछा, बर्तन, बाल्टी, पानी संग्रह टंकी, फावड़ा, गेंद, बैट-बॉल, क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 159 बटालियन के कमांडेंट श्री कुमार मयंक ने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास स्थापित करना है। उन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 400 से 450 ग्रामीण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में एसीपी मोहन लाल निषाद, थाना प्रभारी फूलबाड़ी, सरपंच बड़सेठी, सहायक कमांडेंट तुलसी दास, सहायक कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. काशिफ राजा, टी.पी. अजय कुमार सहित बटालियन के अन्य जवान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

192 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts