जिले में सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर का आयोजन
MOHAMMAD RAJJAB September 25, 2026
बिलासपुर: सिकल सेल रोग से प्रभावी हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में जिला बिलासपुर में सिकल सेल सामाजिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की विशेष योग्यता के रूप में सिकल सेल प्रभावी पत्र हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा जिले में उपलब्ध कराई गई और 35 दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में यूनिसेफ और एमसीसीआर ट्रस्ट के तकनीकी सहयोग से लक्षित हितग्राहियों को जरूरी स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।


शिविर के दौरान हितग्राहियों और उनके परिवारों को सिकल सेल रोग, नियमित उपचार एवं फॉलो-अप, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस शिविर में सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों को आवश्यक जांच, परामर्श, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डॉ सुभा गरेवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पीयूली मजुमदार, जिला नोडल डॉ वी के वैष्णव , सिविल सर्जन डॉ स कुजूर, हॉस्पिटल कंसल्टेंट डॉ शेफाली कुमावत , म.डी. मेडिसिन डॉ अनिल गुप्ता, पीडियाट्रिशियन अनिल बागड़े तथा यूनिसेफ से डॉ गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ के नेतृत्व में उनकी टीम एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के प्रतिनिधि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ l
बिलासपुर जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है। इससे सिकल सेल प्रभावित पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर प्राप्त करने में सुविधा होगी।
इस शिविर से सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, चिकित्सा दलों, समाज कल्याण विभाग तथा यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्टकी टीम का सहयोग रहा।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

