September 8, 2026

इधर डीजे ड्राईवर ने गाड़ी को न्यूटल कर लगा नाचने उधर किसी ने गाड़ी में लगा दी गेयर दर्जन भर लोग घायल

IMG_20250503_194143

CG News : बलौदाबाजार। जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम हीरमी में एक शादी समारोह के दौरान लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। डीजे वाहन का चालक गाड़ी को न्यूट्रल मोड में छोड़कर नाचने लगा, जिसके बाद बच्चों ने गलती से गियर लगा दिया। इससे अनियंत्रित गाड़ी भीड़ में जा घुसी और 12 लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

CG News : बता दें कि घटना हीरमी गांव में नंदू धीवर के घर हुई, जहां उनके बेटे का मुड़पार खरोरा निवासी लड़की से प्रेम विवाह और उनके बच्चे के जन्म (संधियानो) का उत्सव एक साथ मनाया जा रहा था। समारोह में डीजे पिकअप वाहन पर गाने बज रहे थे। डीजे चालक, जो परिवार का ही सदस्य था, उत्साह में गाड़ी को न्यूट्रल मोड में छोड़कर नाचने लगा। इस दौरान गाड़ी में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गियर लगा दिया, जिससे वाहन तेजी से आगे बढ़ा और नाच रही भीड़ में जा घुसा। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

CG News : हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, बलौदाबाजार ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में पायल फेकर 16 वर्ष, इंदु धीवर 26 वर्ष, अमरीका फेकर 35 वर्ष, उमा धीवर 50 वर्ष, कामिन फेकर 32 वर्ष, अमृत धीवर 48 वर्ष, आरती धीवर 35 वर्ष और इंद्राणी साहू 16 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने डीजे वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

403 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts