October 5, 2026

बिलासपुर पुलिस की गुंडे चाकूबाजी बदमाशो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही 90 संदिग्ध हिरासत में

file_0000000094847209a46b4e75e797a3c2_copy_701x561

बिलासपुर 6 जुलाई 2026। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। चाकूबाजी, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ एक साथ कई थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान 90 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि 76 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

12 आदतन बदमाश पहुंचे जेल पुलिस अभियान के दौरान 12 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। दो आरोपियों से अवैध हथियार बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शहरभर में चला विशेष अभियान पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान पुराने अपराधियों और निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की गई।

12 आदतन बदमाश पहुंचे जेल

पुलिस अभियान के दौरान 12 आदतन बदमाशों

को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
गया। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। दो आरोपियों से अवैध हथियार बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शहरभर में चला विशेष अभियान पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों, सार्वजनिक स्थानों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान पुराने अपराधियों और निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की गई।

पुलिस की सख्त चेतावनी बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुंडागर्दी, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। ऐसे तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

47 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts