September 8, 2026

कोंटा ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, NEET UG पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, छात्रा को दी श्रद्धांजलि

file_00000000d31c8207ad22df2cc8a3284e_copy_560x448

 

कोंटा /सुकमा:जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी के दिशानिर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंटा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली के नेतृत्व में NEET UG पेपर लीक के विरोध में एवं छात्रों के भविष्य के समर्थन में सोमवार शाम शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च शाम 7 बजे मेन चौक, कोंटा से प्रारंभ होकर राजीव मंच पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

राजीव मंच में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली के नेतृत्व में जगदलपुर की छात्रा हरितिका राव नायडू के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की मांग की।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

15 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts