September 14, 2026

कोरबा में दुष्कर्म का अपराध दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा फरार शादीशुदा महिला ने कराई अपराध दर्ज

IMG_20251122_170337

CG NEWS :कोरबा। कोरबा में पुलिस जवान पर एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक यातायात थाने में पदस्थ था। पुलिस में एफआईआर होते ही वह फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सीएसईबी पुलिस चैकी का है। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी पहचान पुलिस आरक्षक पवन चंद्रा से थी। यातायात थाने में पदस्थ पवन चंद्रा ने महिला से जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ाई और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नही कराने की भी धमकी दी थी।

CG NEWS :बताया जा रहा है कि पीड़िता के बच्चे भी जिसके साथ पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला की रिपोर्ट पर सीएसईबी पुलिस चैकी में आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

131 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts