July 24, 2026

CG- आखिर कार स्कूल की मान्यता रद्द: छेड़छाड़ मामले पर बड़ा एक्शन, साहू समाज के धरने के बाद स्कूल की मान्यता रद्द, चार अन्य संस्थानों को नोटिस

IMG_20250706_125343

भाटापारा 5 जुलाई 2025।छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा के मामले में साहू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। स्व. डी. आर. वर्मा शिक्षण संस्थान झीपन द्वारा संचालित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। साथ ही, संस्थान द्वारा संचालित अन्य चार स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

क्या है मामला?
शैलेश वर्मा पर शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुहेला में अध्ययनरत एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। घटना के बाद साहू समाज ने स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन कर संस्थान की मान्यता रद्द करने की मांग की थी।प्रशासन ने कार्रवाई करते हुएशाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द की। वहीं अन्य चार स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही शैलेश वर्मा के स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आवासीय परिसर को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्कूल संचालन में मिलीं गंभीर खामियां
प्रशासनिक जांच में पाया गया कि स्कूल संचालन के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था। कई आवश्यक व्यवस्थाएं और नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।साहू समाज द्वारा किए गए दबाव और छात्रा के साथ न्याय की मांग को लेकर उठाई गई आवाज का असर दिखा। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी निर्णय लिया।

512 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts