September 15, 2026

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में भीषण मूडभेड़ 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

IMG_20250707_142344

बीजापुर, 7 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर और ₹8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई, जहां माओवादी कैडरों की सक्रियता की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में एक .303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी वर्दी, नक्सली साहित्य और एके-47 के राउंड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो सीसीएम माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी और बटालियन का प्रमुख स्नाइपर था।

ऑपरेशन की जानकारी:
बीजापुर के एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202 व 210, और सीआरपीएफ यंग प्लाटून की संयुक्त टीम ने माओवादी उपस्थिति की पुष्टि के बाद 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही, जिसमें अंततः यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

मृत माओवादी सोढ़ी कन्ना नक्सल हिंसा के कई गंभीर मामलों में शामिल था, जिनमें टेकलगुड़ियम क्षेत्र की वारदातें और धरमारम कैंप पर हमला शामिल हैं। उसके मारे जाने को सुरक्षा एजेंसियां माओवादी संगठन के लिए एक स्नाइपर यूनिट के स्तर पर बड़ा झटका मान रही हैं।

मुठभेड़ स्थल से बरामद प्रमुख सामग्री:
.303 रायफल – 1 नग एवं 5 जिंदा राउंड

एके-47 मैगजीन – 1 नग एवं 59 जिंदा राउंड

माओवादी वर्दी – 1 जोड़ी

कोडेक्स वायर, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज

नक्सली साहित्य, पिट्ठू बैग, रेडियो एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री

294 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts