September 9, 2026

सभी धर्म के चहेते संत प्रेमानंद महराज जी को शत्रुघ्न सिंह नामक व्यक्ति ने दी गला काटने की धमकी रीवा सतना क्षेत्र में तनाव भक्तों और हिन्दू संगठनों में जोरदार आक्रोश

IMG_20250801_163106

रीवा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने रीवा-सतना क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। शत्रुघ्न सिंह द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शत्रुघ्न ने संत को “गला उतारने” की धमकी दी,

जिससे श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। वायरल हुई पोस्ट के स्क्रीनशॉट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, और लोग इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने इसे संत की गरिमा और समाज की धार्मिक भावनाओं पर हमला करार दिया। उन्होंने रीवा-सतना पुलिस से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि कानून का संदेश मजबूत हो। संत प्रेमानंद महाराज, जो सनातन संस्कृति के प्रतीक और लाखों लोगों के आध्यात्मिक गुरु हैं, उनके प्रति इस तरह की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया गया।

629 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts