October 17, 2026

स्लग:नवपदस्थ एसपी मयंक गुर्जर का लक्ष्य: सुरक्षित और विकसित सुकमा, जनता के विश्वास को बनाएगी पुलिस संवादाता: डॉ सैयद फारूख अली

सुकमा:सुकमा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने पदभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की। वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक गुर्जर ने कहा कि सुकमा लंबे समय तक नक्सल प्रभावित जिला रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से माओवाद का प्रभाव काफी हद तक कम हुआ है। अब प्राथमिकता जिले को सुरक्षित, विकसित और विश्वास से परिपूर्ण बनाने की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों का विश्वास और मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में सुकमा देशभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विकास और शांति के लिए जाना जाए।

एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि “खाकी हमेशा से जनता के विश्वास का प्रतीक रही है। हमारी कोशिश होगी कि पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो।” उन्होंने बताया कि अंदरूनी गांवों में लगातार संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि मयंक गुर्जर इससे पहले बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे कर्रेगुट्टा जैसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा रहे हैं तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों के संचालन का भी अनुभव रखते हैं। आदिवासी समुदाय के बीच विश्वास कायम करने और जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई है।

37 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts