September 15, 2026

वर्दी को शर्मसार,करता बेमेतरा,थाने का आरक्षक,विवेक पोद्दार,ने नाबालिक,से किया रेप पोस्टिंग,के दौरान संदिग्ध,गतिविधि के चलते तत्कालीन,एसपी जितेंद्रशुक्ला,ने किया था। सस्पेंड

IMG_20250604_185127

दुर्ग 4 जून 2025। दुर्ग जिला में एक पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस थाने में कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखायी है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी कांस्टेबल उसके परिजनों की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने जब इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की, तो उन्होने उसका मुंह बंद करा दिया। इसके बाद आरोपी कांस्टेबल का मनोबल बड़ गया और उसने कई बार धमकाकर पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला छावनी पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2021 में विवेक उसके घर आया था। उसके मां और भाई काम पर गये हुए थे। इस दौरान आरोपी ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने आरोपी के चंगुल से बचने के लिए शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। मुंह बंद कर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद घटना की जानकारी किसी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां और भाई को बताई। लेकिन उन्होंने उस पर भरोसा नहीं किया। उल्टा मां ने पीड़िता पर ही झूठ बोलने की बात कहकर उसका मुंह बंद करा दिया। इसके बाद आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि जब भी घर पर परिजन नहीं होते, कॉन्स्टेबल घर में घुस जाता और नाबालिग से जबरदस्ती करता। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट छावनी पुलिस थाने में दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा पुलिस टीम भी भेजी गयी। लेकिन वो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया है। पुलिस की माने तो आरोपी विवेक पोद्दार को इससे पहले दुर्ग जिले में पोस्टिंग के दौरान तत्कालीन एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड किया था। आरोपी कांस्टेबल की संदिग्ध गतिविधि और शातिर बदमाशों और महादेव सट्टा के आरोपियों के इशारे पर काम करने की शिकायत मिली थी। जिस पर एसपी ने कांस्टेबल पर एक्शन लेते हुए उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया था।

644 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts