रायपुर शातिर चोर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से करना चाहते थे सेक्स आरोपी गिरफ्तार
MOHAMMAD RAJJAB December 21, 2025
रायपुर 21 दिसंबर 2025। दोस्त से अपनी गर्लफ्रेंड का रेप कराना चाहता था, इनकार करने पर युवती की हत्या की और फिर ब्वायफ्रेंड अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में मिली युवती की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 22 नवंबर 2025 की सुबह न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में मिली लाश मामले में पुलिस ने दावा किया है कि ब्वायफ्रेंड होटल में खुद और अपने दोस्त के साथ युवती के साथ से*क्स करना चाहता था। जब युवती ने दोनों के साथ संबंध बनाने से इंकार किया, तो युवती की हत्या कर दी गयी।
दरअसल पिछले महीने 22 नवंबर को अमलीडीह के सोलस हाइट्स कॉलोनी के पीछे खाली प्लॉट में युवती की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। बिजली ट्रांसफार्मर के पास पड़े शव ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। मौके पर पहुंची न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने जब शव को देखा, तो साफ हो गया कि मामला सामान्य नहीं है।

युवती की पहचान काशीराम नगर, तेलीबांधा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामला और गंभीर हो गया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि युवती की मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई है। यानी यह साफ तौर पर हत्या का मामला था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—आखिर युवती को किसने और क्यों मारा?
जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों से घंटों पूछताछ हुई। मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। इसी बीच एक अहम सुराग हाथ लगा। पुलिस को पता चला कि युवती को आखिरी बार देवार बस्ती, तेलीबांधा निवासी हरीश पटेल के साथ देखा गया था, जो पहले से ही शातिर चोर के रूप में जाना जाता था।
जैसे ही पुलिस हरीश पटेल तक पहुंची, वह और उसका एक साथी फरार हो चुके थे। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि हत्या की वारदात इन्हीं दोनों ने अंजाम दी है। इसके बाद पुलिस की टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेजी गईं। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे।
कई दिनों की दौड़-भाग और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हरीश पटेल प्रयागराज में छिपा हुआ है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह दिल दहला देने वाली थी। हरीश पटेल ने कबूल किया कि मृतिका उसकी महिला मित्र थी। 19 नवंबर को उसने युवती को मिलने के लिए दुर्ग बुलाया था। वहां एक होटल में दो कमरे बुक किए गए। उसके साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। अगले दिन दोनों आरोपियों ने युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर दोनों ने गमछे से युवती का गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाया और दुर्ग से रायपुर लाकर न्यू राजेन्द्र नगर के खाली प्लॉट में फेंक दिया।
जांच आगे बढ़ी तो एक और बड़ा खुलासा हुआ। हरीश पटेल सिर्फ हत्यारा ही नहीं, बल्कि शातिर चोर भी निकला। उसने अपने साथियों अरविंद नेताम, उषा राठौर और एक अन्य के साथ मिलकर रायपुर के विधानसभा, डीडी नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में 11 सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने अरविंद नेताम और उषा राठौर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी हरीश पटेल पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

