September 9, 2026

बड़ी कार्यवाही के उद्देश्य से नक्सलियों ने छिपाकर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार को सुरक्षाबलों ने किया बरामद नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग स्थानों, मरकनगुड़ा और मेट्टागुड़ा के जंगलों में छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

मरकनगुड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद।

कैम्प दुलेड के तहत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का भंडार मिला। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 6 नग भरमार बंदूकें, 18 बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) सेल, डेटोनेटर, सेमीकंडक्टर सर्किट, लोहे के छर्रे, नक्सली साहित्य, वर्दी, पिट्ठू बैग, बेल्ट और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की।

मेट्टागुड़ा जंगल में भी बड़ी बरामदगी।

नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा के जंगलों में भी सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर 3 नग बंदूकें, 2 बीजीएल राउंड, कंट्री मेड राइफल, 6 देसी डेटोनेटर, 100 ग्राम गन पाउडर, देसी बम, कारतूस, स्टील पाइप, नक्सली झंडा, मिक्सर जार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की।

बड़े हमले की साजिश नाकाम।

सुरक्षाबलों के मुताबिक, नक्सलियों ने ये विस्फोटक और हथियार बड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से छिपाकर रखे थे। लेकिन सतर्कता और सटीक खुफिया जानकारी के चलते सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया।

सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई।

इस अभियान में जिला पुलिस बल, 02री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 कोबरा वाहिनी और 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जवान सुरक्षित रूप से अपने कैम्प वापस लौट आए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुकमा जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाने में मदद मिलेगी।

363 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts