September 15, 2026

शिक्षक प्रमोशन न्यूज: संभागीय वरिष्ठता सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू, शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ

Picsart_26-03-12_19-58-58-142

बिलासपुर 12 मार्च 2026। छत्तीसगढ में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय ने संभागीय वरिष्ठता सूची के प्रकाशन और पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए समय-सीमा तय करते हुए आदेश जारी किया है। इस निर्णय से प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर पहले Chhattisgarh Teachers Association के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरपी आदित्य से मुलाकात की थी। इस दौरान शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था।

प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने आश्वासन दिया था कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। अब इसी आश्वासन के अनुरूप कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर संभागीय वरिष्ठता सूची तैयार करने और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है।

154 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts