September 8, 2026

चाऊमीन मैगी पिज़्ज़ा बर्गर खाने से किसान की बेटी अहाना की चिपक गई आतें हुई मौत

IMG_20251224_074008

अमरोहा : चटपटे और फास्ट फूड के स्वाद की लत कब जानलेवा बन जाए इसका अंदाजा शायद किसी ने नहीं लगाया था. अमरोहा से सामने आई ये खबर हम सभी को ना केवल झकझोर देने वाली है, बल्कि अलर्ट हो जाने को भी कहती है. यहां फास्टफूड की बेहद शौकीन 11वीं की छात्रा अहाना, जिसकी उम्र 16 साल है, की कहानी हर माता-पिता और युवा को हिलाकर रख देगी. चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड ने धीरे-धीरे उसके शरीर को अंदर से खोखला कर दिया. आंतों में छेद, गंभीर संक्रमण और लंबा इलाज, सब कुछ सहने के बावजूद जिंदगी उसे बचा नहीं सकी. दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अहाना की मौत ने फास्टफूड के खतरों पर एक दर्दनाक सवाल खड़ा कर दिया है. आइये जानते हैं डिटेल में
दरअसल, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) की जान पर भारी पड़ गया. चाऊमीन, मैगी, पिज्जा बर्गर खाने से उसकी आंतें खराब हो गईं, उनमें छेद हो गए. निजी अस्पताल में छात्रा का ऑपरेशन कराया गया. इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रविवार की रात छात्रा की मौत हो गई.

छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान में रहने वाले मंसूर खान की बेटी थी. किसान मंसूर खान के परिवार में पत्नी सारा खान के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं. सबसे छोटी बेटी अहाना शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी. परिजनों के मुताबिक, अहाना को फास्ट फूड खाने का शौक था. मना करने के बाद भी वह चाऊमीन, मैगी, पिज्जा-बर्गर जैसे फास्ट फूड खाती रहती थी. सितंबर माह में अहाना की तबीयत बिगड़ गई
पेट में अधिक दर्द की शिकायत होने पर 30 नवंबर को उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी आंत चिपकने के साथ उनमें छेद होने की बात बताई. डॉक्टरों ने आंतें खराब होने का मुख्य कारण फास्ट फूड का सेवन बताया. अस्पताल में भर्ती अहाना का 30 दिसंबर की रात डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया. इसके 10 दिन बाद अहाना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अहाना लगातार कमजोर होती चली गई. चार दिन पहले उनकी दोबारा से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद परिजनों ने अहाना को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया
परिजनों के मुताबिक, यहां अहाना की सेहत में कुछ सुधार हो गया था और वह चलने फिरने भी लगी थी. लेकिन रविवार की रात अचानक अहाना की तबीयत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से मौत हो गई. छात्रा अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने फास्ट फूड खाने से आंत खराब होने की वजह बताई है. होनहार अहाना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

471 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts