CG- डाक्टर पर रेप का आरोप: रायपुर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: छात्रा ने HOD डॉ. आशीष सिन्हा पर लगाया छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप कॉलेज प्रशासन ने नहीं लिया कोई एक्शन
MOHAMMAD RAJJAB July 5, 2025
रायपुर 5 जुलाई 2025।राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने HOD डॉ. आशीष सिन्हा पर छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामला मौदहापारा थाने में दर्ज किया गया है, जहां पुलिस ने डॉ. सिन्हा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
छात्रा का आरोप – 2023 से जारी था उत्पीड़न
छात्रा का कहना है कि साल 2023 से ही डॉ. सिन्हा अश्लील टिप्पणियां करते आ रहे थे और कई बार उन्होंने जबरदस्ती छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो कॉलेज प्रशासन ने भी शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
सबूत के तौर पर चैट और कॉल रिकॉर्डिंग
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने व्हाट्सएप चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सबूत भी जमा किए हैं, जो उसकी शिकायत को पुष्ट करते हैं। छात्रा ने कहा कि उसने कई बार कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
आंतरिक समिति की जांच में पद से हटाए गए HOD
मामला बढ़ने के बाद कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने मामले की जांच की। जांच के बाद समिति ने डॉ. आशीष सिन्हा को HOD पद से हटाने की सिफारिश की, जिसे प्रशासन ने स्वीकार किया। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कॉलेज स्तर पर अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
मौदहापारा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर डॉ. सिन्हा के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में तत्काल कड़ी कार्रवाई हो और पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

