दुश्मन चाचा ही निकला भतीजी के बलात्कार और हत्या का आरोपी
MOHAMMAD RAJJAB April 15, 2025
Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ मासूम से
दुष्कर्म के बाद हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़िता के चाचा ने ही मासूम से हैवानियत की थी। दुष्कर्म की वजह से बच्ची को अटैक आया था। बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आरोपी के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट में बच्ची के सैंपल से आरोपी का डीएनए मैच हो गया है।
एसआईटी का गठन
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम में ASP पद्मश्री तंवर के पर्यवेक्षण में 7 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए टीम तेजी से काम करेगी और चार्जशीट तैयार कर उसे न्यायालय में पेश करेगी।
टीम में मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा। निरीक्षक श्रद्धा पाठक थाना प्रभारी महिला थाना। उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर थाना प्रभारी छावनी। उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना प्रभारी मोहन नगर। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख थाना मोहन नगर। सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा रक्षा टीम। प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे थाना मोहन नगर।
बता दें कि इस केस में आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्थानीय वकील के साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील केस लड़ेंगे।
केस की पैरवी करने से इनकार
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ ने आरोपी के केस की पैरवी करने से इनकार करते हुए आरोपी का पक्ष अदालत में नहीं रखने की शपथ ली है। दुर्ग अधिवक्ता संघ ने एक मत होकर आरोपी को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता नहीं देने का निर्णय लिया है।
जानिए घटनाक्रम
दरअसल, 6 साल की बच्ची रविवार 6 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे कन्या भोज के लिए पास में ही अपनी बुआ दादी के घर गई थी। सुबह 10 बजे तक वो दिखाई दी, फिर अचानक गायब हो गई। परिजनों ने देर शाम तक तलाश किया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को खोजना शुरू किया। इसी दौरान मोहल्ले के किसी ने जानकारी दी कि बच्ची का शव एक कार के अंदर है। बच्ची के चेहरे, गले और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
इधर, जैसे ही इस घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या
की आशंका जताते हुये संदिग्ध के घर और कार में तोड़फोड कर आग लगा दिए। रातभर इलाके में तनाव रहा। पुलिस ने लोगों के गुस्से को देखते हुये पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया।
चाचा निकला आरोपी
लोगों में आक्रोश और शहर का माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भी जांच में तेजी दिखाई। मामले में तीन संदेहियों को पकड़ा गया। इनमें मासूम का चाचा भी था। पुलिस को संदेह था कि अंतिम बार बच्ची इसी के साथ थी। पुलिस ने संदेही चाचा से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुबह बच्ची उनके घर आई थी। इसी बीच घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने बच्ची को अपने साथ घर की छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर उसके शव को घर के बाहर खड़ी गाड़ी के अंदर रख दिया था।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

