July 25, 2026

CG: BJP की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का जाति प्रमाण पत्र सही, निर्वाचन आयोग से कांग्रेस की आपत्ति खारिज

Picsart_25-01-29_14-12-16-390

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर 29 जनवरी 2025। भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी को निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिल गई है। जाति विवाद को लेकर कांग्रेस की आपत्ति को निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया है। इससे पहले शाम 5:00 बजे भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्ष को निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज के साथ तलब किया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आखिरकार पूजा विधानी के पक्ष को सही पाया गया। निर्वाचन आयोग ने भाजपा महापौर प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए योग्य माना है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए, चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई थी। कांग्रेस की यह दलील थी की पूजा विधानी ओबीसी समाज से नहीं आती है। हालांकि पूजा विधानी ने अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह ओबीसी वर्ग से आती है। अपने दावे को पुख्ता साबित करने के लिए उन्होंने जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया था। पूजा विधानी ने कहा कि किसी भी महिला की जाति उसके पिता की जाति से तय होती है, उनके पिताजी के पास ओबीसी सर्टिफिकेट है, जिसके आधार पर वह भी ओबीसी समाज से आती है। निर्वाचन आयोग की हरी झंडी के बाद भाजपा को बिलासपुर में बड़ी राहत मिल गईहै।

208 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts