September 28, 2026

कोटा, 28 जून 2026। विकासखण्ड कोटा अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटा में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

IMG_20260628_153003

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ  दो बूंद जिंदगी की

बिलासपुर कोटा, 28 जून 2026। विकासखण्ड कोटा अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटा में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सरोज साहू (नगर पंचायत अध्यक्ष), श्री प्रतीक त्रिवेदी (विधायक प्रतिनिधि), श्री सुलेश पाण्डेय (भाजपा मण्डल पदाधिकारी), पार्षद श्री देवेंद्र कौशिक, श्री हाशिम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. निखिलेश गुप्ता (खण्ड चिकित्सा अधिकारी) एवं श्रीमती श्वेता सिंह (विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षकगण, आर.एच.ओ., ए.एन.एम., मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।

विकासखण्ड कोटा में इस अभियान के अंतर्गत 264 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 39,075 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है। अभियान की सफलता हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक, आर.एच.ओ., ए.एन.एम., मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त शासकीय विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

निर्धारित बूथ दिवस के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे विकासखण्ड कोटा का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे..

36 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts