September 8, 2026

सोडियम के पानी के संपर्क में आने से स्कूल में ब्लास्ट चौथी क्लास की छात्रा झुलसी

IMG_20250221_154101

बिलासपुर 21 सितंबर 2025। बिलासपुर के स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक चौथी कक्षा की बच्ची इस ब्लास्ट में झुलस गयी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोडियम की वजह से ब्लास्ट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर सोडियम रखा था। हालांकि जिस तरह से एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर सोडियम रखा गया था, वो साजिश की तरफ भी इशारा कर रहा है।

सोडियम के पानी के संपर्क में आने पर टॉयलेट में धमाका हो गया। इधर, छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

235 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts