सुकमा सीमा पर अवैध क्रेसर प्लांट का जायजा लेने पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी साथ में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा रहे मौजूद
MOHAMMAD RAJJAB August 6, 2026
बीजापुर-सुकमा सीमा पर अवैध क्रेशर प्लांट का जायजा लेने पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी और कांग्रेस नेता हरीश कवासी
तुमलपाड़ में गिट्टी क्रेशर प्लांट किसकी अनुमति से संचालित हो रहा है ?- विक्रम मंडावी
बस्तर के प्राकृतिक संसाधन उद्योगपतियों को सौंपने पर तुली भाजपा सरकार- हरीश कवासी
सुकमा
दिनांक- 06-08-2026
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी और सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी बीजापुर-सुकमा सीमावर्ती ग्राम तुमलपाड़ पहुंचे। उन्होंने वहां अवैध रूप से संचालित हो रहे गिट्टी क्रेशर प्लांट का जायजा लिया और ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की।
ग्रामीणों ने बताया कि तुमलपाड़ में स्थापित इस क्रेशर प्लांट को लेकर गांव में न तो कोई ग्राम सभा बुलाई गई और न ही किसी ग्रामीण से चर्चा हुई। पंचायत से भी विधिवत अनुमति नहीं ली गई। प्लांट बिना किसी अनुमति के खुलेआम अवैध रूप से चल रहा है। दिन-रात मशीनें चल रही हैं, धूल उड़ रही है और जंगल कटा जा रहा है। गिट्टी निकालने के लिए बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे ब्लास्टिंग की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने दोनों नेताओं से प्लांट को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस मौके पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, “हम बार-बार कह रहे हैं कि बस्तर में अवैध उत्खनन सरकारी संरक्षण में जोरों पर है। नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लेकिन तथाकथित ‘सुशासन’ और ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा।”
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल किए – क्या आदिवासी क्षेत्रों में बिना ग्राम सभा की अनुमति के कोई क्रेशर प्लांट चलाया जा सकता है? क्या वन क्षेत्र में बिना वन विभाग की एनओसी के क्रेशर प्लांट चल सकता है? क्या बिना पुलिस विभाग की अनुमति या जानकारी के कोई ब्लास्टिंग कर सकता है?
विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि अगर शासन-प्रशासन की अनुमति नहीं है तो यह अवैध क्रेशर प्लांट कैसे चल रहा है? किसकी अनुमति से चल रहा है और कौन संरक्षण दे रहा है? अगर प्रशासन को जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से बस्तर के खनिज संसाधनों को लूटने का खुला खेल भाजपा नेताओं और सरकारी संरक्षण में चल रहा है। बस्तर के खनिज संसाधन, जल, जंगल और जमीन का खुलेआम लूट जारी है, जबकि सरकार पूरी तरह चुप है।
सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने भी भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुमलपाड़ में चोरी-छिपे बेशकीमती गिट्टी निकालकर बेचा जा रहा है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार नियम-कानून को ताक पर रखकर बस्तर के खनिज संसाधनों को बेचने के काम में लगी हुई है। सरकार ग्रामीणों को गुमराह कर रही है। भाजपा को न तो ग्राम सभा से मतलब है और न ही पंचायत के अधीन आने वाले कानूनों से। सरकार का एकमात्र लक्ष्य बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों के हवाले करना रह गया है।इस क्रेशर प्लांट से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में क्या अंतर है। हरीश कवासी ने कहा कि यदि अवैध क्रेशर प्लांट बंद नहीं हुआ तो हमारा विरोध प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, अध्यक्ष जिला पंचायत सुकमा सोयम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे, जनपद सदस्य मनोज अवलम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लुर, वेणुगोपाल राजू, प्रवीण डोंगरे, बब्बू राठी, मुन्ना कुरसम, रामलू सोढ़ी, गुड्डू कोरसा, विनोद तालुकदार, वीरेंद्र वासम, कोसा अवलम, शंकर खटबिना, सुकदास, लक्ष्मण कोरसा, पूर्व नगर पंचायत अध्य्क्ष बबिता माडवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अदम्मा मड़कम, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पोंदी, वरिष्ठ कांग्रेसी रंजू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आम जनता और ग्रामीण मौजूद रहे
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

