September 8, 2026

छत्तीसगढ़ कवर्धा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद जमील खान के पास है पाकिस्तान का वीजा अब खुफिया एजेंसी करेगी आरोपी से पूछताछ

IMG_20250427_154140

Crime News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड जमील खान के पास पाकिस्तान का वीज़ा और पासपोर्ट मिलने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसकी पाकिस्तान यात्राओं की पड़ताल में जुटी हैं।

मास्टरमाइंड मोहम्मद जमील खान के पास से बरामद पासपोर्ट में पाकिस्तान का वीज़ा लगा हुआ है, और वह तीन से चार बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ट्रक, हाईवा, कार और मोटरसाइकिल जैसे वाहनों की चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदल देता और फिर उन्हें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में बेच देता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है, जिसमें दो हाईवा वाहन, एक कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन शामिल हैं।कवर्धा में 22 अप्रैल को एक हाईवा वाहन चोरी की घटना सामने आई थी, जिसे इस गिरोह ने अंजाम दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने 10 अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और ट्रैवल पैटर्न की बारीकी से जांच के बाद पुलिस को सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मास्टरमाइंड जमील खान के पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि के बाद अब खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। उसकी यात्राओं का उद्देश्य, वहां से किसी प्रकार के नेटवर्क का संचालन या किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की संभावनाओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ वाहन चोरी का मामला नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी संभावना है, जिसे लेकर जांच और भी गंभीर हो गई है। आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।

298 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts