October 6, 2026

रजा यूनिटी फाउंडेशन बिलासपुर कमेटी के साथियों द्वारा हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शराब बंदी को लेकर कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन

file_00000000c530821188b26380a60b1484_copy_634x396

बिलासपुर में भी कलेक्टर महोदय को सौंपा गया ज्ञापन

आज रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन, जिला बिलासपुर की ओर से हज़रत पैग़म्बर मोहम्मद ﷺ के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शराबबंदी एवं ड्राई डे घोषित करने की मांग को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय, बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ के पवित्र अवसर पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर ड्राई डे घोषित किया जाए, ताकि यह पर्व शांति, अमन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जा सके।

*रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की अपील की।

रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ज़िला बिलासपुर

23 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts