October 5, 2026

CG- एक और घूसखोर गिरफ्तार: लोरमी के बिजली विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा, प्राइवेट गाड़ी में बैठकर गिन रहा था घूस के पैसे

IMG_20250620_172059

ACB Raid : एसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया है। अवैध कनेक्शन के एवज में जूनियर इंजीनियर 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने लोरमी बिजली विभाग में ये कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग में पदस्थ लोरमी कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्रार्थी नंदकुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही न करने के एवज में 50हजार की मांग की गई थी। कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को बिजली ऑफिस से 300 मीटर दूर किराना दुकान के पास निजी वाहन में रिश्वत लेते पकड़ा गया। एसीबी की टीम अभी भी पूछताछ कर रही है।

462 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts