October 13, 2026

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

file_000000004b2c81f58a0e31cd9ed4c6cf_copy_458x549

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर रामानंद तिवारी, डायरेक्टर आर्यन फिल्म द्वारा पुस्तक भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट करने की पहल के माध्यम से ज्ञान, शिक्षा और पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देना तथा विशेष अवसरों पर पुस्तकों को सार्थक उपहार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

रामानंद तिवारी ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

संदेश: “फूलों की जगह पुस्तकें भेंट करें, क्योंकि फूल कुछ समय में मुरझा जाते हैं, लेकिन पुस्तकों से मिला ज्ञान जीवनभर प्रेरणा देता है।”

रामानंद तिवारी
डायरेक्टर – आर्यन फिल्म, बिलासपुर

65 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts