September 28, 2026

भाजपा के मंत्री-सांसद का दौरा केवल फोटो तक सीमित : दुर्गेश राय

IMG_20260628_123507

सुकमा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने भाजपा सरकार के मंत्रियों और सांसदों के सुकमा दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका दौरा केवल फोटो खिंचवाने और अपनी परफॉर्मेंस दिखाने तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केशलूर से तोंगपाल तक की जर्जर सड़क, जिसे सुकमा जिले की लाइफ लाइन माना जाता है, उसकी बदहाली पर भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि कोई चर्चा नहीं करते।

दुर्गेश राय ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में जनता की चिंता करती, तो आज लोगों को डीजल-पेट्रोल और खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार की तेंदूपत्ता संग्रहण, गोठान, साग-सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और राजीव मितान जैसी योजनाओं को बंद कर ग्रामीणों एवं युवाओं की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले में अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होना पड़ रहा है। किसानों को खाद की कमी, व्यापारियों को जीएसटी और युवाओं को रोजगार के संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इन समस्याओं पर भाजपा के मंत्री और सांसद मौन हैं

22 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts