October 28, 2026

डर के आगे जीत है अंबिकापुर चोरों की हिम्मत तो देखो हॉलीक्रास हॉस्पिटल के पुलिस चौकी में ही चोरों ने बोला धावा

IMG_20250621_165852

अंबिकापुर 21 जून 2025। शहर में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे न सिर्फ सुने मकानों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि पुलिस की नाक के नीचे, दिनदहाड़े खुद पुलिस चौकी में चोरी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला अंबिकापुर की हॉलीक्रास हॉस्पिटल पुलिस चौकी से सामने आया है, जहां दो शातिर चोरों ने चौकी में घुसकर पुलिस आरक्षक की स्मार्ट वॉच और एयर बड्स चोरी कर लिए। यही नहीं, जब पकड़े जाने की नौबत आई तो आरोपियों ने पुलिस चौकी में ही पथराव कर दिया।

हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस चौकी में हुई इस तरह की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता का कहना है कि जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है, तो आम लोग कैसे महफूज रह सकते हैं?

दो चोरों की करतूत
चोरी की वारदात हॉलीक्रास हॉस्पिटल पुलिस चौकी में हुई।

दो चोर चौकी में दाखिल होकर स्मार्ट वॉच और एयर बड्स लेकर फरार हो गए।

चोरों ने पकड़े जाने के डर से थाने में पथराव भी किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन चोरों का कोई बड़ा गिरोह से संबंध है या नहीं।

476 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts