September 18, 2026

न्यू जनता हॉस्पिटल में 200 रु के लिए युवकों ने की तोड़फोड़ चाकू लेकर पहुंचे थे युवक

IMG_20260617_200739

बिलासपुर 17 जून 2026। जिले के तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपये के बिल को लेकर दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक चाकू लेकर अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए तोड़फोड़ तथा पथराव किया। घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उपचार के बाद 200 रुपये के बिल के भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों युवक चाकू लेकर अस्पताल पहुंचे थे और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
अस्पताल में की तोड़फोड़ और पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की गई और पथराव भी किया गया। घटना के कारण मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवकों की हरकतें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश
मामले की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी आदित्य बंसोड और युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस कर रही जांच
सिरगिट्टी थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

25 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts