बिलासपुर में गुंडागर्दी करने के नाम पर तीन लड़कों ने कर दी बेसबाल स्टिक से सन्नी की पिटाई युवक को हॉस्पिटल में किया गया एडमिट
MOHAMMAD RAJJAB June 20, 2025
बिलासपुर में तीन लड़कों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान लड़के हॉकी स्टीक और बेसबाल से दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई करते रहे। जिससे युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि युवक मोहल्ले में रंगदारी और गुंडागर्दी कर रहा था। इस हमले के बाद लड़के भाग गए। वहीं, घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
लिंगियाडीह स्थित श्याम में रहने वाली ऋतु अहिरवार गृहिणी हैं। उसके भाई सन्नी को उसके दोस्तों ने बेहोशी की हालत में घर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सन्नी बेहोशी की हालत में पड़ा था।
मरा समझकर छोड़कर भागे हमलावर
सन्नी के दोस्तों ने बताया कि अटल आवास रिकांडो बस्ती के पास तीन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे वो बेहोश हो गया था। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए। इस बीच परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में होश में आने पर सन्नी ने बताया कि वह रिकांडो अटल आवास के पास बैठा था, तभी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा निवासी धन्नू ठाकुर, राजा ठाकुर, मुकरी उर्फ मुकेश देवांगन, जग्गू मानिकपुरी और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे “मोहल्ले में रंगदारी क्यों कर रहे हो कहकर बेसबॉल बैट, लाठी-डंडा, बेल्ट और चाकू से बेरहमी से मारपीट की है।
पुलिस ने हमलावरों पर दर्ज किया केस
इस घटना के बाद सन्नी के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज करने के बाद हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश कर रही है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

