October 28, 2026

CG News : कोबरा 206 जवान प्रेशर IED की चपेट में घायल, रायपुर रेफर

IMG_20251011_145417

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी।

 

घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

 

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बावजूद इस तरह की घटनाएं नक्सली गतिविधियों की चुनौती को दर्शाती हैं। पुलिस और सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर रहे हैं ताकि नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

166 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts