October 27, 2026

*कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा* *चुनाव कर्मियों के हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर दिया जोर*

Picsart_25-01-30_23-01-28-900

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर, 30 जनवरी 2025/नगरीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का कलेक्टर अवनीश शरण ने जायजा लिया। प्रथम चरण के पहले दिन का प्रशिक्षण आज एक साथ लाल बहादुर शास्त्री स्कूल और शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में लगभग 2 हजार मतदान अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कलेक्टर ने दोनों स्कूल का दौरा कर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को बारीकी से मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

ईव्हीएम मशीनों के हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने स्थानीय चुनाव और अन्य चुनावों में अंतर को समझाते हुए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रशिक्षण में ईव्हीएम के साथ एमपी एवं गोदरेज टाईप मतपेटियों के बारे में भी बताया गया।
कलेक्टर ने कहा कि इस बार अच्छे मौसम में चुनाव हो रहे हैं। मतदान के दौरान न तो अधिक गरमी रहेगी और न ही ज्यादा ठण्ड। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मिलाकर लगातार चार चक्र में चुनाव होंगे। प्रयास यह किया जा रहा है कि एक मतदान दल को दोबारा ड्यूटी ना लगे। यदि जरूरत पड़ भी गई तो उन्हें विश्राम का अंतराल देकर लगाया जायेगा। मतदान अधिकारियों के ठहरने और खाने पीने का इस बार बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। कलेक्टर ने विशेषकर पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि मतदान के उपरांत स्थल पर ही मतगणना किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र में एक मतदाता को 4 वोट डालने होंगे। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के। सभी का मतपत्र अलग-अलग रंगों का होगा। बड़ी सावधानी से एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता पूर्वक काम करें। किसी को न लगे कि उसके साथ अन्याय किया जा रहा है। मतदान के तत्काल बाद मतगणना का काम शुरू कर दें। भोजन अथवा विश्राम के नाम पर समय जाया न करें। रात में अंधेरा होने पर कई प्रकार की दिक्कते हो सकती हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी भी इस अवसर पर साथ थे।

235 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts