July 24, 2026

Bird flu in CG: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, 12 हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियां और 17 हजार अंडों को किया नष्ट

Picsart_25-02-01_22-07-58-419

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रायगढ़ 1 फरवरी 2025। रायगढ़ जिला के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रमण पर काबू पाने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से मुर्गी के शव का सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से रायगढ़ से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई। रिपोर्ट में बर्ड फ्ले की पुष्टि होने के बाद रायगढ़ जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। इस जानकारी के बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई।

रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक मीटिंग लेकर स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों और अंडों के साथ ही कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।सक्रमण की रोकथाम के लिए रात में ही सरकारी पोल्ट्री फार्म में टीम ने पहुंचकर बड़ी संख्या में मुर्गी और चूजों के साथ ही अंडो को नष्ट किया गया।

संक्रमण से बचाव के लिए डिसइन्फेक्शन किया जा रहा
मुर्गी और चूजो को जमीन में दफनाने के बाद अंडों को भी नष्ट किया गया, ताकि संक्रमण न फैल सके। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रात में की गई। ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

10 किलोमीटर का दायरा सर्विलांस जोन घोषित
रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में मुर्गी, चूजे, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके।

315 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts