October 27, 2026

CG Breaking : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 माओवादी ढेर, कई घायल…

Picsart_25-02-01_19-29-08-691

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

CG Breaking : बीजापुर। बीजापुर जिले के तोड़का इलाके में शनिवार को डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में अब तक 8 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनके शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है।

 

CG Breaking : बता दें कि शनिवार सुबह डीआरजी और एसटीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। जैसे ही वे गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में पहुंचे, वहां घात लगाए नक्सलियों ने ऑटोमेटिक हथियारों से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

 

CG Breaking : काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली पीछे हटने लगे। इस दौरान सर्चिंग टीम ने 8 नक्सलियों के शव बरामद किए। इसके अलावा, गोली-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई। फायरिंग अभी भी जारी है, और अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

226 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts