June 10, 2026

सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में मौत

IMG_20251205_183207

रायपुर 5 दिसंबर 2025। रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गयी। कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। कांकेर जेल से 2 दिन पहले ही जीवन ठाकुर को रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जहां 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है।
गौरतलब है कि कांकेर जिले में फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाने के मामले में पुलिस ने जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की गिरफ्तार के बाद उन्हे न्यायिक रिमांड पर कांकेर जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच 2 दिसंबर को जीवन ठाकुर को कांकेर जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हे बिना किसी पूर्व सूचना के जीवन ठाकुर को रायपुर जेल ले जाया गया। जहां 2 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। जेल प्रबंधन ने सफाई में बताया है कि रायपुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने मौत के 30 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया है। वहीं इस घटना के बाद आदिवासी समाज काफी नाराज और आक्रोशित है। एक सप्ताह के अंदर गृह विभाग गठित करे जांच समिति, गठित करे, मांग नही मानने पर आंदोलन की चेतावनी
सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि गृह विभाग 7 दिनों के अंदर इस घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति बनाए। ऐसा नही होने पर वे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। आदिवासी प्रतिनिधि सुमेर सिंह नाग,गौतम कुंजाम और तुषार ठाकुर ने कहा कि अगर इस मामले की सही जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।आपको बता दें जीवन ठाकुर चारामा ब्लॉक के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे है। इस घटना के बाद ग्राम मायना के आदिवासी समाज और उनके परिवारजनों में गहरा आक्रोश है। आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे।
ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाहीए जानकारी छिपाने और हत्या का आरोप लगाते हुए चारामा थाने में ज्ञापन सौंपा है। परिवार का आरोप है कि उन्हें न तो स्थानांतरण की जानकारी दी गईए न ही उनकी तबीयत बिगड़ने की और न ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना दी गई। जबकि उन्हें कोई बिमारी नहीं थी। मौत की खबर भी वायरलेस संदेश से मिली।

332 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts