October 27, 2026

शौच जाने के बहाने हत्या का आरोपी पुलिस चौकी से हुआ फरार

IMG_20250207_185924

बलरामपुर 7 फरवरी 2025। बलरामपुर जिला में हत्या का एक आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर भाग गया। बताया जा रहा है सुबह के वक्त गिरफ्तार आरोपी पुलिस चैकी में तैनात जवान को शौच जाने की बात कहकर बाहर की तरफ गया था। लेकिन पुलिस की गैर मौजूदगी में वह मौका देखकर फरार हो गया। उधर पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर पुलिस चौकी का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कोटराही निवासी संजय खैरबार ने पड़ोस में रहने वाले व्यवसायी ओमप्रकाश कुशवाहा की बुधवार की रात घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने डंडे से ओमप्रकाश कुशवाहा के सिर पर जानलेवा वार कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने पूछताछ में बताया हत्या की वजह का खुलासा किया। उसने बताया कि एक साल पूर्व ओमप्रकाश के परिवार ने उसके खिलाफ चोरी की झूठी शिकायत की थी।

वह उसे चोर-चोर कहकर अकसर ताना मारते थे। इसी बात की रंजिश में उसने युवक की हत्या कर दी। आरोपी संजय खैरबार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने वाड्रफनगर चौकी में रखा हुआ था। आज शुक्रवार सुबह करीब आरोपी ने पुलिस जवान को शौच जाने की बात कही। आरोपी चैकी के सामने जंगल की ओर शौच के लिए गया था। लेकिन मौका देखकर वह फरार हो गया। काफी देर तक आरोपी के वापस नही लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी। आरोपी के नहीं मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल फरार हत्या के आरोपी के संबंध में सभी पुलिस थानों मेें जानकारी देने के साथ ही उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

243 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts