September 15, 2026

बीजापुर में सरेंडर नक्सली परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों को बंधक बनाकर पीटा, कुछ ग्रामीणों के अपहरण की खबर

IMG_20250524_133840

बीजापुर 17 जून 2025। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम गांव में घुसकर कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। वहीं 7 ग्रामीणों को बंधक बनाकर बीच गांव में बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे के करीब बड़ी संख्या में नक्सली गांव में पहुंचे थे। यहां सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस हत्यकांड के बाद भी नक्सलियों का गुस्सा शांत नही हुआ।

लिहाजा इसके बाद नक्सलियों ने गांव के करीब 7 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की गई। इसके बाद भी जब उनका मन नही भरा तो कुछ वापस जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों को अगवा कर अपने साथ ले गये। इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी को गांव रवाना किया गया है। कितने ग्रामीणों की हत्या हुई और कितने को अगवा किया गया, इसकी पुष्टि पुलिस टीम के वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।

230 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts