September 8, 2026

आरक्षक हिमांशु बर्मन ड्रग्स सप्लाई करते गिरफ्तार महंगी कारो का था शौकीन राजधानी के टिकरापारा से कर रहा था सप्लाई

IMG_20260213_154935

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है. यह पुलिस आरक्षक वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी करता था. सूखे नशे के कारोबार का मास्टरमाइंड था. आरक्षक के पास मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं. वह रायपुर शहर के अंदर ही ड्रग्स की तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है. उसके पास से टीम को हेराइन मिली है.

आरक्षक का नाम हिमांशु बर्मन है. ड्रग्स की डिलीवरी के बाद अपने ही खाते में पैसे लेता था. जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ. बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरक्षक की कार से पुलिस को एक ग्राम हेरोइन मिली है. टीम ने उसे जब्त कर लिया गया है.

73 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts