October 10, 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब क्लासरूम में पढ़ाई की होगी सख्‍त मानिटरिंग, हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी और बालिकाओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण

file_000000005dfc8211b64ea6b966ab7265_copy_614x409

रायपुर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
यूट्यूबरों और बाहरी लोगों की एंट्री बैन स्कूलों में अनावश्यक रूप से यूट्यूबरों और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। केवल ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं, बल्कि यह देखा जाएगा कि क्लासरूम में वास्तव में पढ़ाई हो रही है या नहीं। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए हर स्कूल में बैंड पार्टी बनेगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कराटे का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
5000 नए शिक्षकों की भर्ती स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पांच हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बालिकाओं की सुविधा के लिए 8 हजार से अधिक नए शौचालय बनाए जाएंगे और जर्जर स्कूलों की मरम्मत होगी। अब हर महीने के तीसरे सप्ताह में रायपुर में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें जिलों के स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।

12 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts