October 28, 2026

हत्या में शामिल नाबालिक सहित 7आरोपी को जुनापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार जमीन विवाद पर हुई थी ग्रामीण की हत्या

IMG_20250406_205730

थाना तखतपुर ज़मीन विवाद पे किए गए प्राणघातक हमले से एक की मौत
हत्या के आरोप में तीन नाबालिग सहित कुल 07 आरोपीगण किये गये गिरफ्तार

नाम आरोपी–
1- सुरेश नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 30 वर्ष
2- राजकुमार नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 45 वर्ष
3- पवन नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 24 वर्ष
4- विनोद नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 21 वर्ष
*सभी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला – बिलासपुर*

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा राम्हेपुर रोड में शासकीय आंगनबाड़ी भवन को आरोपी शशी नवरंग ने अवैध रूप से कब्जा किया था , उक्त भवन से लगा हुआ प्रार्थी छेदी नवरंग का घर है जो घर के पीछे मकान बना रहा था व आंगनबाडी भवन के छज्जा के किनारे को तोड दिया था. इसी बात पर से दिनांक 04.04.2025 को रात्रि करीबन 09:30 बजे सुरेश नवरंग, शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग एवं अन्य सभी एक राय होकर लाठी डण्डा से लैश होकर छज्जा को तोड़ने की बात पर से प्रार्थी तथा बीच बचाव करने आये उसके परिवारजनों से अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर प्राण घातक हमला करते हुये मारपीट किये हैं। साधेलाल नवरंग के सिर में गंभीर चोंट लगने से ईलाज हेतु लोरमी अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2), 351 (2),190,191(2),103 (1) बीएनएस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता से जांच करने व आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त होने पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश पर विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग व अन्य अपचारी बालकों के द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर दिनांक 06.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

360 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts