September 15, 2026

CG News : जेल से हाईकोर्ट जज और सफेमा कोर्ट अधिकारी को भेजा धमकी भरा पत्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला

IMG_20250514_134955

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जज और मुंबई के सफेमा कोर्ट के अधिकारी को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। यह पत्र एनडीपीएस मामले में जेल में बंद आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से भेजा गया है। पत्र में अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए धमकी दी गई है, जिसमें हाईकोर्ट के जज का नाम भी शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के निर्देश पर बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

CG News : जानकारी के अनुसार, सुच्चा सिंह पर गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है, और वह वर्तमान में जेल में बंद है। इस धमकी भरे पत्र ने न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पत्र वास्तव में सुच्चा सिंह ने भेजा है या किसी अन्य ने उसके नाम का दुरुपयोग किया है। मामले की तह तक जाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

282 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts