September 15, 2026

अपने बैल को लेजा रहा था किसान और किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था नाराज बीजेपी नेत्री ने बीच सड़क पर किसान की जमकर की पिटाई सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से हो रहा है वा

IMG_20250609_005302

कोरबा बाकीमोगरा 8 जून 2025। भाजपा नेत्री का मारपीट करते हुए एक VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत पर एक किसान के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक ग्रामीण को पुलिस थाने के सामने सरेआम पीटती नजर आ रही हैं।
घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बरेडीमुढा गांव का एक किसान अपनी बैल को लेकर जा रहा था और किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने कुछ गाली-गलौज की, जो भाजपा नेत्री ने अपने ऊपर ले ली और गुस्से में उसी वक्त किसान को पीटना शुरू कर दिया। पहले उसे रावणभाठा मैदान रोड पर पीटा गया, फिर कुछ युवक उसे पुलिस थाने तक ले आए।

यहां भी ज्योति महंत ने किसान को सड़क पर गिरा दिया, थप्पड़ मारे और लातों से मारा। वीडियो में वो यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं- मर भी जाएगा तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। दूसरी तरफ किसान भी वीडियो में कबूल कर रहा है कि वह शराब के नशे में था।
मैं फोन पर बातचीत के दौरान किसी को गाली दे रहा था, जिसे मैडम ने अपने ऊपर ले लिया। घटना के दौरान वहां कई युवक मौजूद थे, जो भाजपा नेत्री के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। वीडियो में गाली-गलौज और मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

293 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts