October 27, 2026

CG:माना पुलिस कैंप की टो वैन ने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई बहन को मारी जोरदार टक्कर भाई की दर्दनाक मौत बहन गंभीररूप से घायल

IMG_20260206_101203

रायपुर 6 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे भाई-बहन को पीछे से पुलिस टो वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही भाई अंश आठवानी की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई-बहन रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस टो वैन ने तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बहन को एंबुलेंस के जरिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद टो वैन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस लाइन ACP रमाकांत साहू भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि, माना पुलिस का ये लोडर वाहन है, इस गाड़ी का चालक फिलहाल फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ क्लब के आसपास सुबह के समय ट्रैफिक काफी अधिक रहता है, इसके बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि टो वैन चालक सावधानी से वाहन चला रहा होता, तो यह हादसा टल सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टो वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

241 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts